baby death in delhi due to corona virus
कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. हर उम्र के व्यक्ति को कोरोना वायरस अपना शिकार बना रहा है. अब दिल्ली में महज एक महीने की मासूम बच्ची की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
देश में कोरोना वायरस बदलते दिन के साथ और भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है. कोरोना वायरस हर उम्र के इंसान को अपनी चपेट में लेकर बीमार कर रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. इसी बीच कोरोना वायरस के कारण एक महीने की बच्ची भी संक्रमित हो गई, जिसने अब दम तोड़ दिया. देश की राजधानी दिल्ली में ये मामला सामने आया है. बीमार होने के कारण एक महीने की बच्ची को 14 अप्रैल को दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी जांच की गई तो 16 अप्रैल को बच्ची में कोरोना का संक्रमण पाया गया. हालांकि कोरोना वायरस के कारण अब इस मासूम की जान चली गई है.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.