India

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन -केजरीवाल का एलान

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 30% से ज्यादा बना हुआ है. हालात चिंताजनक हैं.

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालशनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की. दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन 3 मई सुबह 5 बजे तक है. अब ये एक हफ्ते के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 30% से ज्यादा बना हुआ है.

हालात चिंताजनक हैं. इससे पहले, 25 अप्रैल को कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाकर 3 मई की सुबह 5 बजे तक कर दिया गया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37% तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी. पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30% के नीचे आई है.

इससे पहले 19 अप्रैल को दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है, जो आगामी 26 अप्रैल तक किया गया था. इस दौरान कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं, लेकिन लोगों को जरूरत के हिसाब से छूट भी प्रदान की गई थी. लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी, लेकिन जरूरी सेवाओं पर छूट दी गई थी.

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े लगातार डरा रहे हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरना के 27, 047 नए मामले सामने आए हैं और 375 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बजाए अब लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. अब दिल्ली में मुंबई से भी ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. बीते 24 घंटे में 25, 288 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.