India

दिल्ली में कोरोना कहर के बीच बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, अस्पतालों में 150 मरीज भर्ती..

म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में अब तक करीब 150 मामले सामने आ चुके हैं। 

कई मरीजों के लिए यह अधिक घातक साबित हो रहा है। अपोलो अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक मामले में मरीज की आंख तक निकालनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक अपोलो में अभी तक 10 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। अपोलो में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज कर रहे ईएनटी सर्जन डाक्टर अमित किशोर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में उन्होंने 10 मरीजों का इलाज किया है। इसमें से पांच की सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि पांच में से चार की साइनस की सर्जरी की गई और एक मरीज की साइनस और आंख की सर्जरी की गई। एक मरीज की आंख निकालनी पड़ी।

ऐसी स्थिति में इलाज का असर नहीं होता है। उस ऊतक को निकालना पड़ता है। ऊतक के सड़ जाने से हड्डी और मांस गलने लगता है। यह खून की नलियों में पहुंचने के बाद रक्त के प्रवाह को रोक देता है। ऐसी स्थिति में सर्जरी की नौबत आती है।

डाक्टर के मुताबिक बीमारी इतनी गंभीर है कि समय पर इलाज न होने पर यह नाक और जबड़े की हड्डी तक को गला देती है। आंखों की रोशनी चली जाती है। हालांकि समय पर इलाज मिलने पर बहुत हद तक इससे बाहर निकला जा सकता है। 

बाजार में नहीं मिल रहे ब्लैक फंगस के इंजेक्शन

बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस की बीमारी से पीड़ित राजेश्वर प्रसाद के बेटे राहुल ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को रविवार रात को भर्ती कराया था। भर्ती करने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें साफ कहा था कि उनके पास ब्लैक फंगस के इलाज के लिए लाइपोजोमल एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन नहीं है। उन्हें खुद इंजेक्शन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। राहुल ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद उन्हें एमआरपी से करीब दोगुनी कीमत पर इंजेक्शन मिले। अभी तक वह करीब 64 हजार रुपये में चार इंजेक्शन खरीद चुके हैं। अभी और इंजेक्शन की जरूरत है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.