जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हरि सिंह हाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है. इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह ग्रेनेड अटैक तब हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है.
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है.
घटना के तत्काल बाद ही मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सुरक्षबलों की टीम मौजूद है. सुरक्षाबल ग्रेनेड अटैक के बारे में पड़ताल कर रहे हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बावजूद पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. 5 अगस्त से लेकर अब तक जम्मू-कश्मीर में 300 से ज्यादा बार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से लगातार घाटी में हालात सामान्य होने का दावा किया जा रहा है.
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.