India

जम्मू-कश्मीर: राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जम्मू के नरवाल इलाके में हुए 2 ब्लॉस्ट, धमाकों में 6 लोग घायल

जम्मू के नरवाल में दो ब्लॉस्ट हुए हैं. नरवाल में ट्रकों के हब ट्रांसपोर्ट नगर में हुए इन दोहरे धमाकों में कम से कम 6 लोगों के घायल होने की खबर है. इन धमाकों के बाद पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कई रास्तों पर स्पेशल जांच चौकियां भी बनाई गई हैं.

जम्मू के नरवाल इलाके में एक के बाद एक दो रहस्यमयी विस्फोट हुए हैं. नरवाल में हुए इन दोहरे धमाकों में 6 लोग घायल हो गए. नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर-7 में ये धमाके हुए हैं. इन धमाकों की खबर मिलने के बाद एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दो गाड़ियों में हुए हैं, जिससे 6 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. मामले की आगे की जांच जारी है. जबकि ADGP जम्मू जोन मुकेश सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट हुए हैं, जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं. ADGP जम्मू जोन मुकेश सिंह ने कहा कि विस्फोट की घटना के बाद पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस अभी इन धमाकों के तरीके का पता लगा रही है. मुकेश सिंह ने कहा कि इस विस्फोट की प्रकृति के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है. पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई है. जबकि विभिन्न रास्तों पर विशेष जांच चौकियां भी बनाई गईं हैं.

ये दो विस्फोट तब हुए हैं, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. इस समय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू से होकर गुजर रही है. नरवाल के जिस ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में धमाके हुए हैं, उसे ट्रकों के हब के तौर पर जाना जाता है. मौके से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लॉस्ट के बाद पुलिसकर्मियों को गाड़ियों की चेकिंग करते देखा गया है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.