India

किसान आंदोलन में किसानो के ऊपर फायरिंग,AUDI कार में आये थे हमलावर

ये हवाई फायरिंग तब की गई, जब वहां लंगर चलाया जा रहा था. फायरिंग करने वाले लोग पंजाब नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार होकर आए थे

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान आंदोलनकारियों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी. घटना 7 मार्च रविवार की देर रात हुई. बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की, और फरार हो गए. गोलीबारी में हालांकि किसी को चोट नहीं आई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोग चंडीगढ़ नंबर की सफेद रंग की ऑडी में आए थे. पुलिस गाड़ी और फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास कुछ लोग ऑडी कार में सवार होकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहे लंगर में पहुंचे थे. उन्होंने वहां पर खाना खाया. पीने के लिए पानी मांगा. सेवादार ने उन्हें पानी दिया. उन लोगों ने फ्रिज के ठंडे पानी की मांग की. लंगर में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि फ्रिज का पानी उपलब्ध नहीं है.

इसके बाद ही इन लोगों ने विवाद शुरू कर दिया. कहासुनी के बाद वो लोग वहां से चले गए. 20-25 मिनट के बाद फिर वापस आए, और लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. मौजूद लोगों ने बताया कि उन लोगों ने फायरिंग हवा में नहीं बल्कि रिवॉल्वर को सामने की तरफ करके की. गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी. इसके बाद फायरिंग करने वाले ऑडी कार में बैठकर फरार हो गए.

किसानों के धरनास्थल पर गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया गया. मौके पर मौजूद किसान नेताओं को खबर की गई. कुछ ही देर में किसान संगठव BKU कादियां के प्रधान हरमीत सिंह कादियां मौके पर पहुंचे गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. रात 11.50 बजे पुलिस वहां पहुंची. साथ में एसएचओ कोंडली रवि कुमार भी थे.

उन्होंने किसानों को सिक्योरिटी उपलब्ध कराने का वादा किया. ये भी कहा कि आसपास मौजूद सीसीटीवी के जरिए फुटेज निकालकर जल्द से जल्द उस कार को खोजने की कोशिश की जाएगी. बहरहाल इस घटना को लेकर किसानों में काफी गुस्सा है. वह इसे किसी साजिश का हिस्सा बता रहे हैं.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.