India

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों के मंच के पास युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ काटकर शव बैरिकेड से लटकाया

 दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसान पिछले काफी महीनों से केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच मंच के पास एक युवक का हाथ कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

यह घटना गुरुवार रात हुई है. यही नहीं, युवक के शव को 100 मीटर तक घसीटा गया है. वहीं, जब शुक्रवार की सुबह आंदोलनकारियों ने मुख्य मंच के पास युवक का शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया.

यही नहीं, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. इस बीच एक हाथ कटा शव मिलने से सुबह से ही आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी हुई है. वहीं, आंदोलनकारी कुंडली थाना पुलिस को भी मौके पर नहीं आने दे रहे हैं. इस वक्‍त किसान जमकर हंगामा कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग निहंगों पर इस घटना का आरोप लगा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर लगे संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव का एक हाथ कटा हुआ है, तो गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं. वहीं, इस घटना की सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार कड़ी मशक्‍कत के बाद मौके पर पहुंच गए हैं और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, निहंगों का आरोप है कि किसी ने युवक को साजिश के तहत 30 हजार रुपये देकर यहां भेजा था. जबकि युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया. वहीं, जब निहंगों को इसका पता चला, तब उसे पकड़ लिया गया. साथ ही उसे घसीटते मंच के पास लाया गया था. हालांकि युवक से पूछताछ और घसीटने समेत पूरी वारदात की वीडियो भी बनाई गई, जो कि अभी सामने नहीं आई है. जबकि हत्‍या की बात को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.