navjot singh sidhu
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव की तैयार में जुटी कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि चुनावी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गत 1 फरवरी कोर चंडीगढ़ में इलेक्शन मीटिंग रखी, जिसमें नवजोत सिद्धू शामिल नहीं हुए। नवजोत सिद्धू ने इलेक्शन कमेटी में शामिल होने की बजाय पूर्व 3 कांग्रेस प्रधानो के साथ मीटिंग की।
बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है, जिसके लिए सिद्धू को नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के नोटिस जारी के बाद नवजोति सिद्धू ने ट्वीट कर शायराना अंदाज में बिना नाम लिए अपना जवाब दिया है। नवजोत सिद्धू ट्वीट कर लिखा कि, ” ये दबदबा , ये हकूमत , ये नशा , ये दौलत ! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं!”
आपको बता दें नवजोत सिद्धू अपनी अलग से ही रैलियां कर रहे हैं जिसे लेकर पंजाब कांग्रेस नेता उनके खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग कई बार नवजोत सिद्धू को सीधी चेतावनी दे चुके हैं।
ALSO WATCH –
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.