patna takht sri harmandir sahib
विश्व के दूसरे सबसे बड़े तख्त श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने को धमकी से मची खलबली. रजिस्टर्ड डाक से चिट्ठी भेजकर एक महीने के भीतर 50 करोड़ रुपए देने की मांग पर पटना पुलिस ने शुरू की जांच.
किसी अंजान शख्स ने विश्व में सिखों के दूसरे सबसे बड़े तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब और बाल लीला गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी. सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मस्थान को लेकर दी गई इस धमकी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया.
इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बारे में बताया गया कि तख्त हरमंदिर साहिब के पते पर रजिस्टर्ड डाक से एक चिट्ठी आई है, जिसमें यह धमकी दी गई है.
हरमंदिर साहिब को धमकी मिलने की खबर फैलते ही प्रबंधक समिति में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. प्रबंधक समिति के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को जानकारी दी और कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. तख्त श्री हरमंदिर प्रबंध समिति के महासचिव के नाम से यह पत्र पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर स्थित सीएस कॉलोनी के कांटी फैक्ट्री रोड से किसीन रंजन कुमार के नाम से आया है. इसमें 50 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की गई है.
प्रबंधक समिति के मुताबिक पत्र में दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने को भी कहा गया है. साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया इस मामले में शरारती तत्वों का हाथ लगता है. सिटी एसपी की मानें तो सरकारी सेवक के नाम से धमकी भरा पत्र और मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया है.
साल 2017 में भी चौक थाना के तत्कालीन अध्यक्ष थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे के मोबाइल पर श्री तख्त हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी दी गई थी. बाद में जांच पड़ताल में यह मामला किसी को फंसाने के रूप में सामने आया था.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.