India

पंजाब में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि,बेवजह यात्रा न करें- एम्स डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 14 हजार 199 नए मरीज मिले. 24 घंटे में 9 हजार 695 मरीज रिकवर हुए और 83 लोगों की जान गई.

देश में कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र के 34 जिलों में नए मरीज मिल रहे हैं. इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 14 हजार 199 नए मरीज मिले.

इनमें से आधे यानी 7 हजार से ज्यादा मरीज अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं. 24 घंटे में 9 हजार 695 मरीज रिकवर हुए और 83 लोगों की जान गई. मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कोरोना से 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार 850 संक्रमित हो चुके हैं.

कोरोना से अब तक 1 लाख 56 हजार 385 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, अब तक 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं. अभी 1 लाख 50 हजार 55 एक्टिव मरीज हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने उद्धव ठाकरे सरकार की चिंता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार से राज्य में भीड़-भाड़ वाले सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है. उनके मुताबिक, अगर हालात नहीं संभले, तो राज्य में फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.