India

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे

राहुल गांधी जो ट्रैक्टर चला रहे थे उस पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सदस्य बैठे थे.

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नेता मौजूद थे. राहुल ऐसे वक्त में ट्रैक्टर चलाकर संसद आए जब परिसर से 150 मीटर दूरी पर स्थित जंतर-मंतर पर किसानों की संसद चल रही है. ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों का जो संदेश है, हम उसे संसद तक लाए हैं.

किसानों को दबाया जा रहा है इसलिए हम ट्रैक्टर से आए हैं. उन्होंने कहा कि संसद में इस विषय पर चर्चा नहीं करने दी जा रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को कानून वापस लेना होगा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के अनुसार, किसान बहुत खुश हैं और जो (विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान) बाहर बैठे हैं वे आतंकवादी हैं. लेकिन हकीकत में किसानों का हक छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसानों का संदेश लाया हूं. वे (सरकार) किसानों की आवाज दबा रहे हैं और संसद में चर्चा नहीं होने दे रहे हैं.

उन्हें इन काले कानूनों को निरस्त करना होगा .पूरा देश जानता है कि ये कानून 2-3 बड़े कारोबारियों के पक्ष में हैं. राहुल जो ट्रैक्टर चला रहे थे उस पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सदस्य बैठे थे.

इससे पहले राहुल की अगुआई में संसद में बीते गुरुवार को गांधी प्रतिमा के पास सांसदों ने प्रदर्शन किया था. राहुल के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और कई अन्य सांसद इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलनकारी किसानों में से 200 किसानों का एक समूह विशेष अनुमति मिलने के बाद अब मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.