India

RAHUL GANDHI की मुश्किलें बढ़ी,रेप पीड़िता के परिवार की तस्वीरें की थीं पोस्ट, मामला पहुंचा HIGH COURT,दर्ज हो सकता है मामला

दिल्ली कैंट की 9 वर्षीय रेप पीड़िता के परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है.

6 अगस्त को जब राहुल गांधी न यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की थीं, तो ट्विटर ने उनसे इस बाबत सवाल करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अकाउंट को टेंपररी सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद राहुल गांधी के दफ्तर ने ट्विटर को जवाब भेजा है. दिल्ली कैंट मामले में पीड़ित परिवार की तस्वीर ट्वीट करने के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी से सफाई मांगी है.

आपको याद दिला दें कि राहुल गांधी ने कल यानी 6 अगस्त को ट्वीट किया था. ट्विटर अकाउंट टेंपररी सेस्पेंड होने के बाद राहुल इंटाग्राम पर एक्टिव हो गए हैं. ट्विटर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस ट्वीट को हटा दिया था, जिसमें उन्होंने दिल्ली में रेप और हत्या मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की फोटो शेयर की थी.

मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास

दिल्‍ली कैंट के नांगल राया में नौ साल की बच्‍ची के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले को लेकर अब न्‍याय की मांग और तेज हो गई है. द‍िल्‍ली पुलिस ने लगातार बनते राजनीत‍िक दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच का जिम्‍मा क्राइम ब्रांच को सौंप द‍िया है. द‍िल्‍ली पुलिस की ओर से आध‍िकार‍िक रूप से जानकारी दी गई है क‍ि इस मामले की जांच को और तेज व वैज्ञान‍िक ल‍िहाज से करने के ल‍िए क्राइम ब्रांच को केस सौंपा गया है.

आज घटनास्‍थल पर बच्‍ची के पीड़‍ित परिवार से मुलाकात करने वाले नेताओं को तांता लगा रहा है. द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, नेशनल एससी/एसटी आयोग की टीम और दूसरे छोटे बड़े नेता पहुंचे. इस सभी दबाव के बीच अब द‍िल्‍ली पुल‍िस ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप द‍िया है. द‍िल्‍ली पुल‍िस प्रवक्‍ता के मुताबिक नांगल राया मामले में मामला 2 अगस्‍त को एफआईआर नंबर 261/21 द‍िल्‍ली कैंट थाने में दर्ज क‍िया गया था. अब इस मामले को त्‍वर‍ित जांच के ल‍िए क्राइम ब्रांच को सौंपा जा रहा है.

हुआ क्या था ?

दिल्ली कैंट सागरपुर ब्रिज श्मशान घाट में 9 साल की बच्ची की रहस्यमय तरीके से मौत के बाद गांव के लोगों ने श्मशान घाट पर जमकर हंगामा किया था. लोगों का आरोप था कि लड़की के साथ श्मशान घाट के पंडित ने गलत काम करके उसे मारकर जला दिया. वहीं, आरोपी का कहना था कि लड़की की मौत करंट लगने से हुई है. फिलहाल पुजारी पुलिस की गिरफ्त में है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.