India

गणतंत्र दिवस हिंसा पर बड़ी कार्यवाही : मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा,लाल किले पर तलवार लहराते दिखे थे

देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में लाल किले पर यही शख्स तलवार लहराता नज़र आ रहा था. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित स्वरूप नगर निवासी सिंह ने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया था.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इसके घर से गिरफ्तारी के बाद 2 तलवार भी बरामद की है. आरोपी का कहना है कि फ़ेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर प्रभाव में आ गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर सिंघु बॉर्डर जाया करता था. पूछताछ में उसने बताया कि वहीं किसान नेताओ के भाषण सुनता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था. अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया. साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया. आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.