India

रोहतक के जाट कॉलेज में शूटआउट,अंधाधुन्द गोलीबारी में 4 से 5 लोगो की मौत

रोहतक से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है. यहां जाट कॉलेज के जिमनास्टिक हॉल में हुई फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई है. बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये. जाट कॉलेज के जिमनास्टिक हाल में हुई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा चार लोग घायल हो गये हैं.

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. इस हमले में कुल आठ लोगों को गोलियां लगी हैं, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई है. इनमें दो लड़कियां शामिल हैं. वहीं, तीन लोग जख्मी हुए हैं. घटना रोहतक शहर में पावर हाउस चौक के पास स्थित जाट कॉलेज की है.

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका बताई जा रही है. बदमाशों ने हॉल में अंधाधुंध फायरिंग की और उसके बाद फरार हो गए. घटना में कोच-खिलाड़ी गोलियों की चपेट में आये हैं, जिनको इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है.

हमले के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भगदड़ के आलम के बीच चश्मदीदों का भी पता नहीं लग पाया है. जो लोग उस वक्त मौजूद थे, वे भी बदमाशों की गाड़ी का नंबर और अन्य पहचान पर अधिक ध्यान न दे पाए. क्योंकि माहौल बहुत ही डरावना और गोलियों की तड़तड़ाहट भरा था. वारदात के बाद अब भी इलाके में दहशत का माहौल है.वहीं पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल तफ्तीश में जुटी है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.