India

पंजाब में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला-लतीफ़पुरा में हुई कार्यवाही को लेकर आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन को शुक्रवार की देर रात एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ चौकी या पुलिस बूथ के शीशे टूटे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एक तरफ इसे आतंकी हमला कहा, वहीं दूसरी तरफ आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

यह हमला तरनतारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर रात एक बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक जवान सरहाली थाने से बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के वक्त मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस बूथ (सांझ केंद्र) भी बंद पड़ा था। जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया। आतंकियों के मंसूबों पर तब पानी फिरा जब उनके द्वारा फेंका गया ग्रेनेड फटा ही नहीं। बूथ को सील कर दिया गया है। SSP गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही। इनका मानना है कि यह एक आतंकी हमला ही है। हमलावर कोई नुकसान नहीं करना चाहते थे, बल्कि इसके जरिए खौफ पैदा करने के साथ माहौल खराब करना चाहते थे।

सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है।

पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।

इससे पहले 6 मई को मोहाली में इंटेलिजेंस विभाग पर RPG से हमला किया गया था। तब भी कार्यालय बंद था और कोई नुकसान नहीं हुआ था।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.