India

WEEKEND CURFEW का एलान! कोरोना बन रहा है काल- पढ़े खबर

Alert in Delhi Lockdown News: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान, कई और प्रतिबंध भी लगे

राजधानी दिल्ली मेंकोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। 

दिल्‍ली में वीकेंड पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान अंतरराज्‍यीय परिवहन की छूट रहेगी.

दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान साप्‍ताहिक बाजार बारी-बारी से खुलेंगे. शादी का सीजन है. इसके लिए पास जारी किए जाएंगे. दिल्‍ली में सिनेमाहॉल 30 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. साथ ही रेस्‍तरां में सिर्फ पैकिंग की व्‍यवस्‍था की अनुमति दी जाएगी.

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार हालात काबू में हैं. लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है.

जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी.

शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा.

  • दिल्ली में हालात काबू में, बेड की कमी फिलहाल नहीं है।
  • दिल्ली में 5000 से ज्यादा बेड खाली
  • बीमार व्यक्ति को दिल्ली में हर हाल में बेड मिले।
  • पसंद के लिए अस्पताल की जिद
  • सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।

वहीं, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए भी छूट जारी रहेगी। बता दें कि दिल्ली में आगामी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है, इसके तहत रात 10 बजे से सुबह  5 बजे तक सामान्य कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। 

यहां पर बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा लहर ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए, जिसने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक अहम बैठक चल रही है, जिसके बाद एक और बैठक होनी है। । 

माना जा रहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कुछ और कठोर फैसले लेने पर विचार कर रही है। इसमें वीकेंड कर्फ्यू भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा बाजारों को लेकर भी कुछ नए नियमों का एलान हो सकता है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.