Categories: India

दिल दहलाने वाली वारदात, महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रीति अहलावत नाम की महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसआई प्रति पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात थीं.

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी. प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं. रात के वक्त वो अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची और फिर पैदल ही अपने घर की तरफ चल दीं.

प्रीति मुश्किल से 50 मीटर ही गई थीं, तभी पीछे से एक युवक आया और उसने बेहद करीब से प्रीति पर तीन राउंड गोली चला दी. प्रीति को दो गोली लगी, जबकि एक बगल से जा रही कार के पिछले शीशे में जा लगी. प्रीति को एक गोली सिर में लगी थी. इसके बाद प्रीति वहीं गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

इसके तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग गया. मौके से ही किसी ने पुलिस को 112 पर कॉल कर वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो उन्हें पता लगा कि मरने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर हैं. मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सुराग जुटाए हैं.

जिस जगह पर प्रीति की हत्या हुई वहां से प्रीति का घर पास में ही था. सोनीपत की रहने वाली प्रीति किराए पर घर लेकर रोहिणी में रहती थीं. पुलिस को मौके से कुछ सीसीटीवी भी मिले हैं, जिनसे साफ हुआ है कि आरोपी अकेले था और पैदल ही था.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस की टीम उन केसेज की भी जानकारी जुटा रही है जिनकी जांच प्रीति के पास थी.

2018 बैच की प्रीति की हत्या क्यों हुई और हत्यारा कौन था? पुलिस अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही, लेकिन दिल्ली चुनाव से ठीक पहले की रात महिला पुलिस की हत्या ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.