Politics

‘आप’ को झटका: दीपक बाली ने दिया इस्तीफा

चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाली ने कहा कि आगे की रणनीति वह आगामी दिनों में तय करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।

कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था।

साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.