Politics

जालंधर सेंट्रल से आप प्रत्याशी रमन अरोड़ा का प्रचार जोरो पर, वोटरों से संपर्क जारी

विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से ‘आप’ प्रत्याशी रमन अरोड़ा की चुनाव मुहिम लगातार तेज हो रही है। इसके अंतर्गत हर बूथ पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और मतदाताओं को रमन अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज रमन अरोड़ा ने कोविड नियमों व चुनाव कमिशन की हिदायतों मुताबिक अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से संपर्क साधा।

इस मौके पर रमन अरोड़ा ने पंजाब व पंजाबियत के भविष्य उज्जवल के लिए आम आदमी को वोट देने का आह्वान किया। रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी का विकल्प मिलने से समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मतदाता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति से उकता गए हैं और अब क्षेत्र में विकास की एक नई राजनीति देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेता भी आम आदमी पार्टी में लगातार आ रहे हैं और यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। रमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी और खुद वे लोगों के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से केवल काम की राजनीति करती है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में आई है।

बिजली के दाम,महिला सुरक्षा,शिक्षा,अस्पताल बनवाना- स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करना, यह सभी काम दिल्ली में सत्तारूढ़ केजरीवाल सरकार ने किए। इन्हीं कामों के दम पर पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी वोट मांग रही है।रमन ने दावा किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी 117 सीटों में से 100 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.