Politics

बूथ की मज़बूती ही बढ़ाएगी पार्टी में जनआधार , दिल्ली सरकार की योजनाए और उपलब्धियाँ बन रही जीत के लिए मज़बूत कड़ी – रमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में पोलिंग बूथ प्रभारियों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। हर बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके जालंधर सैंट्रल से पार्टी प्रत्याशी रमन अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित रहे।

रमन अरोड़ा ने पोलिंग बूथ प्रभारियों से हर बूथ पर वोट बढ़ाने व कुल वोटों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ मैनेजमेंट को लेकर बूथ प्रभारियों को रणनीति बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने में बूथ मैनेजमेंट आवश्यक है क्योंकि एक-एक वोट चुनाव जीतने के लिए आवश्यक है।

रमन अरोड़ा ने दिल्ली सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार की कमियों को जनता के बीच लेकर जाने की भी बात कही।


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस व अन्य विरोधी दल आम आदमी पार्टी के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए उनका सामना करने के लिए पहले से ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

विरोधी पार्टियां आप के बढ़ते जनाधार व पंजाब में एक बेहतर विकल्प के रूप में उसके उभरने से काफी घबराई हुई हैं।

इस बैठक में पोलिंग बूथ प्रभारी काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.