World

AFGHANISTAN के कांधार एयरपोर्ट पर TALIBAN का बड़ा हमला , दागे कई राकेट – सभी उड़ाने रद्द

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान के बीच झड़प तेज हो गयी है. एयरपोर्ट पर हमले से पहले लड़ाकों ने यूएन की इमारत पर हमला किया था. जिसे यूएन महासचिव ने युद्ध अपराध करार दिया था.

न्यूज एजेंसी AFP की खबर के मुताबिक बीती रात कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट अटैक हुआ है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक देर रात हुए हमले में कम से कम तीन रॉकेट दक्षिणी अफगानिस्तान में स्थित कंधार एयरपोर्ट पर आकर गिरे.

दरअसल देश के अधिकतर हिस्से में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबानी लड़ाकों के बीच जंग जारी है. वहीं कंधार एयरपोर्ट प्रमुख मसूद पश्तून ने के मुताबिक एयरपोर्ट पर तीन रॉकेट दागे गए और जिसमें से दो रनवे से टकराए. इस वजह से एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं. ये हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब तालिबान के लड़ाकों ने हेरात, लश्कर गाह और कंधार को चारों ओर से घेर लिया है.

इस बीच अफगान सुरक्षा बलों के मुताबिक कल यानी बीते शनिवार को हेलमंड प्रांत के लश्करगाह में चलाए गए सैन्य अभियान में दो बड़े तालिबानी कमांडरों समेत 51 आतंकवादी मारे गए हैं. इसी अभियान में 40 तालिबानी आतंकियों के घायल होने की पुष्टि भी की गई है.

कंधार अभी भी अफगान सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन यहां तालिबान तेजी से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. कंधार अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण शहरों में से एक है. बीते कुछ दिनों से यहां तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं. रॉकेट हमले हो रहे हैं. मासूम लोगों को मारा जा रहा है. हालात ये हैं कि लोग अपना घर छोड़कर रिफ्यूजी कैम्प में रहने को मजबूर हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.