World

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए चर्चित भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट व गायिका 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पहचान की है।

कनाडा के एक अखबार विंडसर स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, लासले पुलिस सर्विस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की पुष्टि की और परिवार व दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में इसे एक “अलग-थलग घटना” माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोई संदिग्ध हिरासत में है या नहीं।

मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे पुलिस और पैरामेडिक्स को टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में चाकूबाज़ी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक मेडिकल टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बुधवार सुबह अधिकारियों ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों को घेर लिया। एक घर के सामने कंक्रीट के रास्ते और सीढ़ियों पर कई सबूत चिह्न (एविडेंस मार्कर) लगाए गए थे। लगभग एक किलोमीटर दूर एक जंगली क्षेत्र को भी पुलिस टेप से सील किया गया।

पुलिस ने इस मामले से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करने की अपील की है। साथ ही आसपास के निवासियों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय थीं। वह सिख राजनीति, बड़े राजनीतिक नेताओं और खासकर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख के खिलाफ अपनी तीखी और विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती थीं।

उनके वीडियो अक्सर वायरल होते थे, जिसके चलते उन्हें समर्थन और विरोध—दोनों का सामना करना पड़ता था। हालांकि पुलिस ने अब तक उनकी आधिकारिक तस्वीर जारी नहीं की है और न ही हत्या के पीछे संभावित कारणों पर कोई विस्तृत जानकारी दी है। जांच जारी है और पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

17 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.