World

Russia Ukraine War LIVE: यूक्रेन के 11 शहरों पर रूस का हमला

राजधानी कीव में सुनी गई शक्तिशाली विस्फोट की आवाज

राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान, कहा- किसी ने बीच में दी दखल, अंजाम होगा बेहद बुरा

 यूक्रेन ने रूस की तरफ से बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में आपातकाल को लागू कर दिया है. इसके अलावा, एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के साथ युद्ध का ऐलान कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि रूस यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने जा रहा है. पुतिन ने दावा किया कि वह वहां रहने वाले लोगों को बचाने का इरादा रखते हैं. टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि ये कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है. उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है. पुतिन ने कहा कि रक्तपात की जिम्मेदारी यूक्रेन की सरकार की है.

पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने की किसी भी कोशिश का अंजाम ऐसा होगा, जो उन्होंने कभी नहीं देखा होगा. उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मॉस्को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने की रूस की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का डिमिल्ट्रीराइजेशन सुनिश्चित करना है. पुतिन ने कहा कि हथियार डालने वाले सभी यूक्रेनी सैनिक सुरक्षित रूप से युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में सक्षम होंगे. अभी तक पुतिन के इस ऐलान पर अमेरिका की कोई टिप्पणी नहीं आई है.

 यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वहां पर गोलीबारी चल रही है. ये शहर रूसी सीमा से 30 मील की दूरी पर मौजूद है. धमाकों की आवाज की वजह से लोग सुबह के समय ही जग गए. घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शहर के ऊपर से धुएं का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है.

इसके अलावा, राझधानी कीव में भी धमाकों को सुना गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन के कीव और खार्किव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं. एक पत्रकार ने कहा, पिछले 3 मिनट में कीव के ख्रेशत्यक में मेरे अपार्टमेंट से दो धमाकों की आवाज सुनी गई है.

दुनियाभर के नेताओं द्वारा यूक्रेन और रूस के बीच मसले को सुलझाने के लिए कूटनीति पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और शांति से मसले हल करने की अपील की है. यूक्रेन संकट को लेकर देर रात एक आपात बैठक बुलाई गई. इस बैठक में गुतारेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है.

गुतारेस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उन अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा और हमेशा आश्वस्त रहे कि कुछ भी भयावह नहीं होगा. उन्होंने कहा, मैं गलत था और मैं एक बार फिर गलती नहीं करना चाहता. इसलिए यदि वास्तव में किसी अभियान की तैयारी की जा रही है, तो मैं तहे दिल से बस यही कहना चाहूंगा कि अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें. शांति से मसले हले करें. बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.