Punjab

जालंधर में मौके के SHO पर जानलेवा हमला,वर्दी फाड़ी और बरसाए गए लात-घूसे

थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार रात हमला हो गया, बात सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने कुछ लोगों को रात पौने दो बजे कर्फ्यू में खड़े होने का कारण पूछ लिया था। खुद को नेवी अफसर बताने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ थाना प्रभारी पर लात घूंसे बरसाए।

इस दौरान थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। उनकी वर्दी भी फट गई। एसएचओ भगवंत सिंह घायल हालत में ही हमलावरों से भिड़ गए और गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ भुल्लर ने बताया कि बाकी दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। वहीं, हमलावर वेस्ट एरिया के ही कद्दावर कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार बताया जा रहे हैं।

एसएचओ भुल्लर ने बताया कि शनिवार रात उनकी जोन 2 के एरिया में नाइट ड्यूटी लगी थी। वह गश्त करते हुए साथियों सहित रात करीब 1:45 बजे माता रानी चौक पर पहुंचे। वहां पर दो गाड़ियां खड़ी थी और चार लोग गाड़ियों के बाहर खड़े थे। उन्होंने जब वहां पर कर्फ्यू के दौरान पर खड़े होने का कारण पूछा तो उनमें से एक युवक, जो खुद को नेवी का अफसर बता रहा था, ने गाली गलौज शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया तो चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ खड़े पुलिसकर्मी पर भी हमला हुआ और उसकी एके-47 छीनने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने जख्मी हालत में ही दो आरोपित पकड़ लिए,जबकि दो फरार हो गए।

रविवार सुबह से ही कई बड़े कांग्रेसी नेता इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गए थे, लेकिन पुलिस ने चारों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने बताया कि फरार आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.