जालंधर
सुखविंदर बग्गा / दीपक सहोता
जालंधर में आए दिन आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है और पुलिस के रवैये को देख अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है , इसका अंदाजा यही से लगाया जा सकता है की किस तरह जालंधर के एक वरिष्ठ पत्रकार पर अपराधियों ने हमला करते हुए पिस्तौल के नोक पर गाडी लूटने की कोशिश की और उन्हें घायल कर दिया और गाडी भी तोड़ दी ।
पत्रकार सुनील रुद्रा बीती रात अपने दोस्त के साथ संत नगर लाडोवाली रोड से अपने घर जा रहे थे कि खिंगरा गेट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और रुद्रा से उसकी कार छीनने की कोशिश की। रुद्रा और उसके दोस्त के साथ मारपीट भी की। हमलावर किसी का पीछा करना चाहते थे, इसलिए उन्होने सुनील रुद्रा पर पिस्तौल तानकर उसकी गाड़ी छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए। हमलावरों की पहचान मन्नू कपूर और न्ननू कपूर, देव तलवार और उनके 5-6 साथियों के तौर पर बताई जा रही है। डिविजन नंबर 3 में 323, 341, 148, 149 आईपासी 25, 27, 54/59 ए के तहत मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश की जा रही है। हमले में सुनील रुद्रा को कुछ चोटें भी लगी।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.