Categories: AmritsarPunjab

बाबा हंदाल गुरुद्वारे और पीर बाबा घोड़े शाह को जानी वाली सड़के टूटी होने से लोगों को आ रही है भारी परेशानी

जंडियाला गुरु
(kawaljit Singh pargatjandiala)

जंडियाला गुरु शहर में बाबा हंदाल और पीर बाबा घोड़े शाह दोनो तपस्थान बहुत ही पुराने है पर इनको जानेवाली सड़क का बहुत बुरा हाल है. जगह जगह पर बड़े बड़े गढ़े है, जिससे जो भी संगत यहा दर्शन करने आती है उनको मुश्किल आती है. पीर बाबा घोड़े शाह के संचालक बाबा हरपाल सिंह ने कहा कि ,कुछ साल पहले सीवरेज का काम हुआ था और बाद में सड़क बनी थी. सीवरेज की वजह से इस सड़क में बड़े बड़े गढ़े पड़ चुके है, इनकी तरफ कोई भी ध्यान नही देता है. हमारे सेवादारों ने एक महीना पहले ही इधर उधर से मलबा इखट्टा करके इन को भरा था ,क्योंकि की जब बारिश आती है तो पानी से भर जाते है ।

पास में रहने वाले आम आदमी पार्टी के आगू हरभजन सिंह ,पूर्व ई टी ओ ने कहा कि ,इस सड़क को बने हुए करीब पांच साल हो गए है. जब से यह सड़क टूटी है इसकी रिपेयर भी नही किया गया और यह मेन सड़क है. इस रस्ते से लोग शहर में बाईपास चारो तरफ से रस्ता है .आने जाने वाले राहगीरों को भी बड़ी मुश्किल आती है । पास में रहने वाले मुहल्ला निवासी परगट सिंह ने कहा कि एक दो गढ़े तो पानी से भरे रहते है ,क्योंकि नीचे से सीवरेज की पाइप लीक है और गंदा पानी बाहर निकलता है .गंदे पानी से कई लोग बीमार भी हो चुके है. जब बारिश आती है तो और भी बुरा हाल हो जाता है. इससे मच्छर पैदा होता है जब से सड़क टूटी है तब से यही हाल है ।

पत्रकार द्वारा जब हल्का विधायक सुखविंदर सिंह डैनी से बात की गई तो ,उन्होंने कहा कि ,जंडियाला शहर की और भी सड़को को बनाने के लिए नगर काउंसल के एस ओ ने एस्टिमेट बना कर भेज दिए है, यह सड़क भी पास हो चुकी है .आप एस ओ गगन से बात करो . जब एस ओ गगन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सड़क भी पास हो गई है, जल्दी ही इस का काम शुरू कर दिया जाएगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.