Punjab

YOUTUBER पत्रकार पर मामला दर्ज,सिविल अस्पताल के लेबर रूम की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल

 सिविल अस्पताल डेराबस्सी के लेबर रूम की वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसएमओ डेराबस्सी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। एसएमओ डेराबस्सी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कल सोशल मीडिया पर डेराबस्सी सिविल अस्पताल के लेबर रूम की वीडियो देखी।

इसके बाद उन्होंने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दी और अपने उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह नामक एक व्यक्ति जिसने खुद को यू-ट्यूबर पत्रकार बताया है, वह चालाकी से लेबर रूम दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि उसने लेबर रूम की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो बनाई। इससे मरीजों की गोपनीयता भंग हुई। अस्पताल स्टाफ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह व्यक्ति वीडियो बनाकर वहां से जा चुका था।

एसएमओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अस्पताल के नियमों और मरीजों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इस तरह की गतिविधियों से जहां अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं, वहीं मरीजों खासकर महिलाओं की निजता को भी खतरा पैदा होता है। थाना मुखी डेराबस्सी सुमित मोर ने बताया कि डेराबस्सी एसएमओ की दी गई शिकायत की जांच के बाद यू-ट्यूबर पत्रकार पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह भागा हुआ है, उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.