Punjab

जालंधर के लम्मा पिंड में थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाके के साथ कई सिलेंडर फटे

लगातार सिलेंडर हो रहे ब्लास्ट, छत भी गिरी, लोगों में मची भगदड़, फैक्ट्री में केमिकल टैंक होने से खतरा बढ़ा

जालंधर में होशियारपुर रोड पर स्थित गांव शेखे में एक केमिकल फैक्टी में भीषण आग लग गई,जिसके बाद अंदर लगातार केमिकल के सिलेंडर फट रहे हैं और फैक्ट्री की छत भी गिर गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल से भरा एक टैंक भी होने की बात कही जा रही है, जिसकी वजह से खतरा काफी बढ़ चुका है।

लम्मा पिंड चौक के पास स्थित फैक्ट्री SRP कोटिंग एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रही है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद हालात यह हो गए थे कि करीब 3 किलोमीटर तक धुआं ही धुआं फैल गया। वहीं, अंदर से ड्रम फटकर उनके टुकड़े उछलकर बाहर गिरने लगे।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है लेकिन लगातार धमाकों की वजह से अभी आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मालिकों के बयान दर्ज कर रही है। फैक्ट्री के अंदर कितना केमिकल, ड्रम व सिलेंडर हैं, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

फैक्ट्री में रह-रहकर आग सुलग रही है और लगातार धमाके होते जा रहे हैं। इसी वजह सभी को फैक्ट्री से दूर कर दिया गया है। अंदर से सामान छिटककर किसी को चोट न लग जाए, इसे देखते हुए उसके चारों तरफ घेरा बनाकर पुलिस खड़ी कर दी गई है ताकि कोई फैक्ट्री के करीब न जा सके।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.