Categories: PatialaPunjab

पटियाला : गुरुद्वारे में छिपे निहंग, कमांडो आपरेशन में फायरिंग

पटियाला
ब्यूरो रिपोर्ट

देसी पिस्तौल, कृपाण, पेट्रोल, भांग की बोरियां, भारी मात्रा में केमिकल जैसा तरल पदार्थ और नकदी बरामद

पटियाला सनौर रोड पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर निहंग सिंहोंं (निहंग सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआइ का हाथ कटकर अलग हो गया , जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम जख्मी हुआ है। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए कमांडो एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू के साथ गुरुद्वारेे के अंदर घुसे। काफी देर तक गोलियों की आवाजें आती रही।

READ – पटियाला : कर्फ्यू पास मांगने को लेकर निहंग सिखों का पुलिस पार्टी पर हमला , ASI का हाथ काटा, गुरुद्वारे में छिपे हमलावर, ADGP ने संभाला मोर्चा

जानकारी अनुसार , कमांडो ने 7 लोगों को काबू कर लिया हैैै , जिस दौरान एक निहंग जख्मी हुआ है। गुरुद्वारे में दो महिलाएं भी मौजूद हैं। इससे पहले कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है दोनों महिलाएं पाठ करने लगी। इस वजह से अभी भी अधिकारी मौके पर ही हैंं ताकि पाठ खत्म होने के बाद इन दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार किया जा सके।

आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. साथ ही 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.वहीं इस हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ निहंगों ने काट दिया था. जिसके बाद उनका तुरंत मेडिकल उपचार उपलब्ध करवाया गया. उनकी पीजीआई चंडीगढ़ में सर्जरी की जा रही है.

पटियाला पुलिस सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान डेरे की मुखी बलविंदर सिंह को गोली लगी है। गोली बलविंदर सिंह के सिर को छूकर निकली। डेरे में बलविंदर सिंह के अलावा उसका बेटा पत्नी और समर्थक रहते हैं। पटियाला पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में गुरुद्वारा साहिब के अंदर से हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें देसी पिस्तौल, कृपाण पेट्रोल, भांग की 7 बोरियां और भारी मात्रा में केमिकल जैसा तरल पदार्थ शामिल है।

गुरुद्वारे से बरामद हथियार

एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से हथियारों के अलावा कैश बरामद हुआ है। कैश की गिनती की जा रही है और अब तक 3000000 रुपये की गिनती हो चुकी है अभी क्या कैश गिना जा रहा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.