जालंधर
न्यूज़ डेस्क
जालंधर में कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है , क्यूंकि रोज़ नए पॉजिटिव मामले आ रहे है | जिला प्रशासन की ओर से लोगो को राहत देने का जो सिलसिला चलाया जा रहा है वो नाकाफी नज़र आ रहा है जिससे आम लोग दहशत में है | जालंधर में आज 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आये है, वही शाम होते ही जालंधर पीएपी में तैनात दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |
जानकारी के अनुसार,कपूरथला में जालंधर पीएपी में तैनात दो पुलिस कर्मियों के टेस्ट किये गए थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | इसमें डीएसपी स्तर का कर्मी और दूसरा कांस्टेबल है | दोनों की तैनाती , श्री हुज़ूर साहिब से आने वाले श्रद्धालुओं को पंजाब लाने के लिए स्टाफ के साथ लगी है और दोनों कपूरथला में ही तैनात है |
आपको बता दे की , कुछ दिन पहले ऐतियात के तौर पर पीएपी में स्टाफ की एंट्री की रोक लगाने को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था , जिसमें की श्री हुज़ूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं की व्यवस्ता के लिए लगे स्टाफ को अंदर जाने से रोका गया था, जिसके बाद रोष व्याप्त हुआ था और अधिकारियों ने अपने आदेश बदल दिए थे |
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.