Categories: JalandharPunjab

97 लोगो की रिपोर्ट CORONA POSITIVE – कैंब्रिज स्कूल प्रिंसिपल और एसएसपी नवजोत महल की पत्नी भी पॉजिटिव

कोरोना ने जिले में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। पहली बार एक ही दिन में 97 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पहले से संक्रमित पाए गए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल की पत्नी (कैंब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल), बेटी, घर का रसोईया तथा उनके साथ रहने वाले दो पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। यही नहीं आरटीए दफ्तर के भी एक साथ आठ मुलाजिम तथा फिल्लोर के डीएसपी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।


इसी तरह कोरोना पॉजिटिव पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में आने से उनके सुरक्षा कर्मी व स्टाफ के छह सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 1433 तथा मरने वालों की 31 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य केंद्रों से 28 मरीजों को छुट्टी कर घर में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है।

करतारपुर में एक साथ 11 लोग पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया।

एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस इमली वाले मोहल्ले में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार के चार लोग संक्रमित मिले।

इनमें एक महिला भी शामिल है। अब मोहल्ले को सील किया जाएगा। बारादरी बाजार का एक व्यक्ति और आइटीबीपी के छह जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.