Punjab

बिजली के लगाए जा रहे अघोषित कट्टो के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने नरोट जैमल सिंह में बिजली कार्यालय के बाहर लगाया धरना

पठानकोट, दीपक मन्नी :

शिरोमणि अकाली दल की ओर से, नरोट जैमल सिंह के बिजली कार्यालय के बाहर बिजली के लगाए जा रहे अघोषित कट्टो के विरोध में, शिरोमणि अकाली दल के देहाती जिला प्रधान सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में ,पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर ,धरना प्रदर्शन कर रोष प्रदर्शन किया।

एक घंटा चले इस धरना प्रदर्शन में जिला प्रधान सुभाष ठाकुर, सर्कल प्रधान हरजीत सिंह ,नरोट सिटी प्रधान विकास महाजन ने संयुक्त रूप में कहा कि धान की फसल लग रही है |उक्त फसल पानी पर ही निर्भर है ,परंतु बिजली की सप्लाई में की जा रही बेतहाशा कटौती के कारण, किसान धान की फसल लगाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं, लिहाजा धान की फसल बिल्कुल सूख रही है।

कांग्रेस सरकार को जरा भी किसानों की परवाह नहीं है। व्यापारी वर्ग का काम भी बिजली पर ही निर्भर है। बिजली हर वर्ग की एक खास जरूरत बन चुकी है, परंतु बिजली की सप्लाई उक्त क्षेत्र में मात्र दो-तीन घंटे ही दी जा रही है। इसके विपरीत क्षेत्र में क्रेशर इंडस्ट्री को दिन रात बिजली सप्लाई मुहैया करवा कर उन्हें मालामाल किया जा रहा है। जो कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

काग्रेस सरकार अपने शासनकाल में हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है इस अवसर पर गोल्डी कुमार लवली, गुरशरण सिंह, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुलशन महक प्रीत सिंह, बहादुर सिंह, दारा सिंह, अवतार सिंह के इलावा भारी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.