Punjab

पंजाब पुलिस व Gangster के बीच मुठभेड़, आरोपी फरार

पंजाब में एक बार फिर पुलिस व गैंगस्टर में मुठभेड़ होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार शहर घरियाला में आज सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान गैंगस्टर की कार खेतों में गिर गई और वह मौके से पुलिस पर फायरिंग करके फरार हो गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस अमृतसर को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध हथियार और नशीला पदार्थ हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह आज बार्डर क्षेत्र के पास सप्लाई करने आया है। इसी बीच काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जाल बिछाते हुए सफेद स्विफ्ट कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गैंगस्टर ने अपनी कार तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद कोहरे के कारण उसकी कार गांव करियाला के पास रेलवे फाटक पर खेतों में जा गिरी।

इसी बीच कार से बाहर निकलते वक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी कोहरे का फायदा उठाकर रेलवे लाइन के रास्ते मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस के अलावा तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.