Punjab-Faridkot-Murder
बरगाड़ी बेअदबी मामले में एफआईआर नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की अज्ञात बाइक सवारों ने गुरुवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग में प्रदीप का एक गनमैन भी घायल हुआ।
पंजाब में बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज सुबह फरीदकोट में प्रदीप सिंह जब अपनी दुकान खोल रहा था, तभी दो मोटरसाइकलों पर सवार 5 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. कई गोलियां लगने से प्रदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई. फायरिंग में उसके गनमैन और एक अन्य दुकानदार को भी गोलियां लगी हैं. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह का कत्ल करने से पहले उसकी रेकी की गई थी. चूंकि सुबह सड़कें खाली होती हैं और आसपास लोग भी कम होते हैं, इसलिए आरोपियों वारदात को अंजाम देने के लिए यही समय चुना.
25 सितंबर, 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें सिखों की भावनाओं को भड़काने वाले कई आपत्तिजनकशब्दों का उपयोग किया गया था. इसके बाद 12 अक्टूबर, 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ के पृष्ठ बिखरे हुए मिले थे. मामले में डेरा प्रेमियों पर बेअदबी के आरोप लगे थे. गुरु ग्रंथ साहिब की इस बेअदबी के मामले में नामजद छह डेरा प्रेमियों को मई 2021 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फरवरी 2021 तक इस मामले की छानबीन सीबीआई कर रही थी. बाद में पुलिस ने मामला दोबारा अपने हाथ में ले लिया था.
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटकपूरा के रहने वाले निशान सिंह, रणजीत सिंह व प्रदीप सिंह के अलावा फरीदकोट के रहने वाले बलजीत सिंह व शक्ति सिंह सहित एक अन्य आरोपी सुखविंदर सिंह सन्नी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में फरीदकोट की अदालत में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.