Categories: JalandharPunjab

जालंधर: ज़मीन जायदाद के लिए माँ को पीट रहे बेटे पर पिता ने चलाई गोली , पढ़े -ये रिश्तो को तार तार कर देने वाली खबर

लखवीर
शाहकोट

शाहकोट में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ जमीन के लिए मां को जब एक कलियुगी बेटा पीटने लगा तो पिता से देखा न गया और उसने अपने रिवाल्वर से उसे गोली मार दी। पूरी घटना में बेटे की जान बच गई है । वही , मां जसबिंदर कौर और उसके बेटे को पहले सिविल अस्पताल शाहकोट में भर्ती करवाया गया, जहां से बेटे को बाद में सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। शाहकोट पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि मनजीत सिंह का पिता जसपाल सिंह निवासी ढांडोवाल से जमीन का झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे मनजीत अपने पिता के घर पहुंचा और जमीन अपने नाम करवाने के लिए मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब मां-बाप ने जमीन उसके नाम करने से इनकार कर दिया तो मनजीत मां को पीटने लगा। इस पर तैश में आए जसपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनजीत पर गोली चला दी। गोली के छर्रे मनजीत सिंह की जांघ पर लगे और वह बुरी तरह घायल हो गया।

सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल जसविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा मनजीत अक्सर उनके साथ मारपीट करता है। पति जसपाल सिंह ने कई बार उसे समझाया पर बाज नहीं आ रहा है। इस बार तो उसने हद ही पार कर दी और गालियां देने के बाद खुद उन पर ही हमला कर दिया और बुरी तरह पीटने लगा | पिता ने जब यह सब देखा तो उन्होंने आपा खो दिया और बेटे मनजीत पर गोली चला दी।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.