जालंधर 11 फरवरी
(सुखविंदर बग्गा)
जालंधर सूची पिंड के पास विजय दोबाबा बस बाडी बिल्डर की फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई | आग से फैक्ट्री में खड़ी रिपेयर के लिए जम्मू से आई बस व फैक्ट्री में पड़ा अन्य कीमती समान जलकर राख हो गया |
जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक राकेश कुमार निवासी करोल बाग ने बताया कि वह जब शाम को फैक्ट्री बंद कर वापस घर पहुंचे थे, तो अचानक किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया कि उसकी फैक्ट्री से आग की लपटें निकल रही है |जब उन्होंने आकर देखा तो फैक्ट्री में भयानक आग लगी हुई थी और रिपेयर के लिए आई बस जल रही थी |
उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी| मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,लेकिन आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है|
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
This website uses cookies.