Punjab

‘सेफ सिटी’TAG के बाद जालंधर में लगातार चल रही है गोलियां,लॉ एंड आर्डर की सरेआम उड़ रही धज्जियां

जालंधर में बाइक सवार युवकों ने सीमेंट कारोबारी को मारी गोली

सुखविंदर बग्गा

मकसूदां थाने के अधीन आती धोगडी रोड स्थित नूरपुर कालोनी में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के बाहर सीमेंट कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर किया। घटना में तेजिंदर पाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी नंगल सलेमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना मंगलवार देर रात 9.30 बजे की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो हमलावर बाइक पर आए और दुकान के बाहर खड़े तेजिंदर पर गोली चलाई। हमलावरों ने दुकान पर काम करते एक पुराने मुलाजिम का नाम लेते हुए कहा था कि उसके साथ सही नहीं किया गया, उसी कारण यह गोली मारी जा रही है। उधर स्थानीय लोग तेजिंदर सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने गए तो वहां डाक्टर नहीं मिला। उससे अस्पताल के कर्मचारियों और घायल युवक के परिजनों में विवाद हो गया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया जिसके बाद रात 12 डाक्टरों ने घायल को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही हैं। परिवार से भी पुराने मुलाजिम व उससे हुए विवाद के बारे में पूछताछ की गई।

बता दें कि गत शनिवार को प्रीत नगर में पांच बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दुकान मालिक की पहचान अमन नगर के बाबा पीवीसी के मालिक और फाइनांस का काम करने वाले गुरमीत सिंह के रूप में हुई। डेढ़ बजे कार से आए बदमाशों ने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना के समय गुरमीत दुकान पर ही बैठे थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.