Categories: JalandharPunjab

जालंधर में CURFEW के दौरान गोलियों से गूँज उठा इलाका , शराब तस्‍करों ने कारोबारी व उसके बेटे पर किया जानलेवा हमला खाली सड़को पर इतनी पुलिस फ़ोर्स होने के बावजूद , कैसे हुई वारदात ? बड़ा सवाल

जालंधर
ईशान जुनेजा

देशभर में लगे कर्फ्यू के भीतर जालंधर पुलिस की नाकामी सामने आई है कि दिनदहाड़े शराब तस्करों द्वारा एक कारोबारी और उसके बेटे पर गोलियां चला दी गई। इस वारदात में कमिश्नरेट पुलिस पर सवालिया निशान लगा दिया है कि जहां किसी व्यक्ति को घर से निकलने की भी इजाजत नहीं है उसके बावजूद शराब तस्करों द्वारा दिनदहाड़े गुंडागर्दी की गई।

कर्फ्यू के दौरान जालंधर में दिनदहाड़े शराब तस्‍करों ने एक कारोबारी व उसके बेटे पर गोलियां चला दीं। पिता व बेटा बाल-बाल बच गए है। गोलियां चलाने के बाद तस्‍कर माैके से फरार हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, उक्त घटना थाना बस्‍ती बावा खेल क्षेत्र के राजनगर में हुई है। राजनगर के मंड पैलेस में बुधवार दो बजे के आसपास यह वारदात हुई है। अमन पुत्र तरसेम लाल निवासी राज नगर ने बताया कि कुछ लोग शराब का कारोबार उनके घर के पास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त शराब तस्करों ने उन पर गोलियां चला दी। कोई भी गोली किसी को नहीं लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह और थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने दो खोल बरामद किए हैं।

ALSO WATCH –

Jalandhar curfew live update video
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.