Categories: LudhianaPunjab

लुधियाना की सेंट्रल जेल से चार कैदी फरार, रात डेढ़ बजे फांदी दीवार

कर्फ्यू के दौरान तमाम सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद चार कैदी Central Jail Ludhiana से शुक्रवार आधी रात भाग निकले। लगभग रात के डेढ़ बजे यह कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हुए हैं। पुलिस इन फरार हुए कैदियों का पता लगाने में जुट गई है।

इन कैदियों में मंडी गोबिंदगढ़ रहने वाला अमन कुमार, खन्‍ना का रहने वाला रवि कुमार, सुल्‍तानपुर यूपी का रहने वाला सूरज कुमार व संगरूर का रहने वाल अर्शदीप शामिल है। एडीसीपी अरजिंदर सिंह व थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। जेल के अंदर कैदियों की गिनती करवाई जा रही है। जिस तरफ की दीवार से कैदी फरार हुए हैं, उस तरफ रिहायशी इलाका है। पुलिस की टीमें रिहायशाी इलाके में छानबीन कर रही हैं।
Central Jail में पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं। जिसकी वजह से यहां जेल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद है। लेक‍िन इतनी सुरक्षा व्‍यवस्‍था होने के बावजूद कैदियों का दीवार फांदकर फरार होने कई सवाल उठाता है। यहां जेल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर पहले भी कई सवाल उठते रहते हैं। यहां जेल से कई कैदियों से मोबाइल मिलने की घटनाएं असकर सामने आती रहती हैं।

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.