नकोदर ( टोनी )
सर्कुल रोड स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में अरोड़वंश परिवार की ओर से एक मीटिंग का आयोजन प्रधान राम नारायण रामा व अरविंदर सिंह टोनी की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में नकोदर फगवाड़ा नवांशहर आदि शहरों से अरोड़वंश परिवार से संबंधित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह टोनी ने कहा कि परिवार का एक ही लक्ष्य है दवाई पढ़ाई और सफाई।कोई भी जरूरतमंद इंसान दवाई के बिना,कोई भी जरूरतमंद बच्चा पढ़ाई के बिना, ना रहे। इसके साथ आम जनता को सफाई के लिए जागरूक करना भी परिवार का लक्ष्य है।क्यों कि पर्यावरण को बचाने के लिए सफाई बहुत जरूरी है।ताकि एक सभ्य समाज का उत्थान हो सके।
मीटिंग मे सभी ने आपने अपने सुझाव दिए।मीटिंग में परिवार की सदस्यता ग्रहण करने के लिए नियम आदि भी बनाए गए।राम नारायण रामा ने कहा कि अरोड़वंश परिवार की ओर से जल्द ही एक वकीलों का पैनल बनाया जा रहा है।जिसमें अरोड़ा परिवार से संबंधित लोगो को कानूनी सलाह मुफ्त दी जाएगी।इस अवसर पर प्रेम ग्रोवर,चंद्र सेतिया,अनिल गोग्ना,शिव कुमार अरोड़ा,जगदीश सेतिया,मंगत राय,निर्मल बिट्टू,विजयजीत, आदि उपस्थित थे |
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.