Categories: PhagwaraPunjab

फगवाड़ा : दिल के छेद का इलाज करा रही 6 माह की बच्ची , अब CORONA पॉजिटिव ( देखे वीडियो )

पीजीआइ में दिल के छेद के इलाज के लिए भर्ती छह माह की बच्‍ची कोरोना वायरस COVID-19 की चपेट में आ गई। बच्‍ची के बुधवार को कोराेना वायरस  से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पीजीआ हड़कंप मच गया। इसके बाद छह डॉक्‍टरों सहित 13 मेडिकल स्‍टाफ को क्‍वारंटाइन किया गया है। छह डाॅक्‍टरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्‍ची पंजाब के फगवाड़ा की रहनेवाली है। बच्ची के अभिभावकों ने आशंका जताई है कि बच्ची अस्पताल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। 

छह महीने की रितिका के दिल में छेद था। उसके माता-पिता उसका इलाज कराने के लिए पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में लेकर आए थे। यहां उसे एडमिट कर लिया गया। दो दिन से उसे इंफेक्शन हो रहा था। ऐसे में जब उसका कोराना वायरस जांच को लेकर सैंपल लिया गया। बुधवार सुबह इसकी रिपोर्ट आई और वह COVID-19 पॉजिटिव पाई गई। इससे पीजीआइ के एडवांस प‍ीडियाट्रिक सेंटर में में हड़कंप गच गया।

इस मामले के सामने आने से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ और सेंटर में एडमिट अन्य बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। रितिका की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीजीआई के छह डॉक्टरों, चार वार्ड ब्‍यॉय और तीन हेल्थ वर्करों को क्वॉरंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उन छह डॉक्टरों जोकि पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में कई दिनों से ड्यूटी कर रहे थे, उन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उनके रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि बच्ची के संपर्क में आने से अन्य डॉक्टरों को करोना का संक्रमण है या नहीं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.