जालंधर
(सुखविंदर बग्गा/दीपक सहोता)
जालंधर अमृतसर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई |मृतकों की पहचान अभिषेक व अर्जुन के रूप में हुई है |
दोनों मृतक लंम्मा पिंड चौक स्थित कमल ग्रैंड होटल में काम करते हैं |बताया जा रहा है कि मृतक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर रामा मंडी से लंम्मा पिंड चौक की तरफ जा रहे थे ,तो जैसे ही वह पीएपी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी |
टक्कर के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई |लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी |सूचना मिलते ही मौके पर थाना कैंट की पुलिस पहुंची ,लेकिन इलाका थाना बारादरी का था, उन्होंने थाना बारादरी की पुलिस को सूचित किया | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल भेज दिया| इस मौके पर काफी लंबा जाम लग गया |
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
This website uses cookies.