Punjab

जालंधर में बड़ी वारदात, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का PETROL से भरा हुआ टैंकर ही चुरा ले गए चोर

टैंकर में 24000 लीटर पेट्रोल मौजूद,पुलिस तलाश में जुटी

जालंधर
सुखविंदर बग्गा

जैसे जैसे तेल की कीमते आसमान छू रही है, वैसे वैसे अब चोर सीधा पेट्रोल टैंकर ही चुराने लगे है |

जालंधर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट के बाहर से प्लाट में खड़े पेट्रोल टैंकर को चोर चुरा कर ले गए | जानकारी देते हुए टैंकर के ड्राइवर जोगिन्दर पाल वासी सूची पिंड ने बताया की, वो देर रात तेल से भरी हुई गाडी प्लाट में खडी करके गया था, जिसमें 24000 लीटर पेट्रोल मौजूद है |

वह अपने घर में खाना खाने गया था और वापस आकर देखा तो वहाँ से टैंकर गायब था | मौके पर थाना रमा मंडी की पुलिस को जानकारी दे दी गई है , जिसके बाद पुलिस अपने तरीके से टैंकर की तलाश में जुट गयी है |

हैरानी की बात ये है की,जालंधर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के आस पास काफी सुरक्षा के इंतज़ाम होने का दावा अक्सर किया जाता है |

ढेरो CCTV कैमरे और सुरक्षा के लिए गॉर्डस तैनात है मगर फिर भी वह से पूरे का पूरा टैंकर चोरी हो जाना अपने आप में सुरक्षा में बड़ी चूक साबित कर रहा है |

अगर वह से इस प्रकार चोरी हो सकती है तो जालंधर और आस पास का इलाका बारूद के ढेर पर बैठा है ,क्यूंकि शरारती तत्व कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है , जिस कारण हज़ारो लोगो की ज़िन्दगी खतरे में आ सकती है |

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.