Categories: JalandharPunjab

एएसआई को बोनट पर घसीटने के मामले में अनमोल को मिल सकती है राहत, पढ़े पूरी रिपोर्ट

जालंधर
न्यूज़ डेस्क

जालंधर में दो मई को मिल्क बार चौक नाके पर पुलिस मुलाजिम को गाड़ी के बोनट पर घसीटने वाले युवक अनमोल को राहत मिल सकती है। विधायक सुशील रिंकू ने यह मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिक्योरिटी अफसर खूबी राम के समक्ष उठाया था, जिसके बाद सीएम ने इस मामले में डीजीपी दिनकर गुप्ता से बात की।

जानकारी अनुसार , सीएम ने डीजीपी से कहा है कि वह इस मामले को मानवता और युवक के भविष्य के मद्देनजर देखें। विधायक रिंकू की भी डीजीपी से बात हुई है। बताया जा रहा है कि डीजीपी ने रिंकू से कहा है कि इस मामले में पुलिस मानवता के स्तर पर काम करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही युवक को राहत दे सकती है।

दरअसल, क‌र्फ्यू के दौरान गाड़ी लेकर निकले युवक अनमोल मेहमी को जब पुलिस ने मिल्कबार चौक पर रोकने की कोशिश की तो वह घबरा गया था और इस दौरान गाड़ी के आगे आए पुलिस मुलाजिम मुल्खराज गाड़ी के बोनट पर गिर गए थे। युवक करीब 50 मीटर तक गाड़ी को आगे ले गया था, लेकिन उसने गाड़ी आगे ले जाकर रोक दी थी। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया था और उस पर हत्या के प्रयास के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज किया था।विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने डीजीपी से बात की थी और उनकी भी डीजीपी से बात हुई है। उन्होंने यही अपील की है कि पुलिस इस समय काम कर रही है और इस मामले को भी मानवता के आधार पर देखते हुए युवक के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। उम्मीद है कि पुलिस जल्द राहत देगी।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.