Categories: JalandharPunjab

JALANDHAR CORONA VIRUS UPDATE: 84 नई पॉजिटिव रिपोर्ट्स के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1421 हुई

जालंधर में कोरोना का कहर जारी है । बुधवार को जिले में संक्रमण के 84 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1421 तक जा पहुंची है। वहीं दूसरी ओर कोरोना जिले में तेजी से फैलने के साथ-साथ लोगों के लिए जानलेवा भी साबित होने लगा है।

मंगलवार को शहर में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं संगरूर में तैनात डीएसपी, उद्यमी दंपती और किडनी अस्पताल के एक डॉक्टर समेत 71 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सेहत विभाग की ओर से केवल 66 लोग संक्रमित और एक महिला की मौत होने की ही पुष्टि की गई है।

सेहत विभाग के अनुसार मंगलवार को जिन दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनमें मॉडल टाउन की रहने वाली 65 साल की मोहनजीत कौर भी शामिल है। शुगर, हाइपरटेंशन व किडनी से संबंधित बीमारियों को लेकर उन्हें न्यू रूबी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद गत दिवस उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक के परिजन मुंबई में रहते हैं।

डाक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनका शव लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। इसी तरह दूसरी मौत अमर गार्डन रहने वाले 55 साल के किशोर कुमार नामक व्यक्ति की हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मंगलवार को लुधियाना रैफर किया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

शादी की पार्टी में भीड़ देख पुलिस ने दर्ज किया केस

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शादी समारोह में भीड़ इकट्ठी करने पर बस्ती पीरदाद निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमरजीत सिंह की शादी की पार्टी घर के बाहर ही हो रही थी। समारोह में भीड़ ज्यादा थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.