जालंधर
ईशान जुनेजा
शहर में मंगलवार शाम एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली । मरीज 70 साल का बुर्जर्ग है और बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला है। केस मिलने से घनी आबादी वाले पूरे बस्तीयात इलाके के लोगों में दहशतका माहौल है।
सिविल सर्जन डाॅ. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि मरीज को सांस की गंभीर बीमारी के लक्षणों के आधार पर दाखिल किया गया था, जिसके बाद सेंपल जांच के लिए भेजे गए | मंगलवार को आई रिपोर्ट में उसे कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। सेहत विभाग और पुलिस की टीमें संबंधित इलाके में मरीज के घर के आसपास सर्वे करने के लिए रवाना कर दी है। इस मामले को मिलाकर जिले में मरीजों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। इनमें चार ठीक होकर घर वापिस चले गए है और दो की मौत हो चुकी है। एक बुजुर्ग महिला का ईलाज सीएमसी लुधियाना में चल रहा है और शेष सिविल अस्पताल जांलधर में उपाचाराधीन है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.