Punjab

जालंधर में बड़ी वारदात,भाई ने भाई की कर दी हत्या

इखट्टे शराब पीने के बाद भाई को चाकू से हमला कर उतरा मौत के घाट

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर थाना नंबर 1 के अंतर्गत आते कबीर नगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है| जहां पर एक भाई ने दूसरे भाई की ही चाकू मारकर हत्या कर दी है |हालांकि घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है, मगर पुलिस इस पूरी घटना के बारे में जांच कर रही है और पूरे मामले में क्या आखिर सामने आना है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा |

मृतक की पहचान पंकज कुमार वासी कबीर नगर के रूप में की गई है| आपको बता दें जानकारी अनुसार आज रात तकरीबन 11:00 बजे कबीर नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू से गोद डाला| इस जानलेवा हमले में पंकज कुमार बुरी तरीके से घायल हो गया| वही खून से लथपथ पंकज कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है|

इस पूरे मामले में पुलिस को सूचित भी कर दिया गया है| जानकारी के अनुसार मृतक के भाई मनी ने यह बताया कि अपने दोस्त के घर बर्थडे पार्टी पर गया हुआ था| उसे घर से माता-पिता का फोन आया कि, रोहित और पंकज का आपस में झगड़ा हो गया है, जिसमें पंकज बुरी तरीके से घायल हो गया है| वह तुरंत घर वापस पहुंचा तो देखा कि खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़े पंकज की हालत बहुत खराब थी और उसे अस्पताल में तुरंत दाखिल करवाया गया ,जहां उसे मृत करार दे दिया गया|

जानकारी है मिल रही है कि रोहित और पंकज ने वारदात से पहले इखट्टे शराब पी थी और हो सकता है कि इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ हो और यह वारदात हुई |इस पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.