corona positive congress mla
रविवार को छह नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है।
जालंधर में पांच मीडिया कर्मियों को कोरोना पाजीटिव आया है | इनके कारण अब कोरोना ने न्यू दशमेश नगर, मकसूदां, न्यू संतोखपुरा और पक्का बाग में दस्तक दे दी है | आपको बता दे की एक मरीज़ न्यू दशमेश नगर का है और पार्षद वरेश मिंटू परिवार के करीबी है | इससे अब पार्षद मिंटू को भी कोरनटाइन होना पड़ेगा क्योंकि पार्षद मिंटू रोजाना सैंकड़ों लोगों के संपर्क में आ रहे हैं. पार्षद मिंटू ने माना है कि परिवार उनके संपर्क में है. इसके साथ ही दो मरीज़ पक्का बाग के हैं और एक न्यू संतोखपुरा का है | इसके अलावा एक मकसूदां का और एक बस्ती दानिशमंदा का है |
पुरानी सब्जी मंडी के बाद शनिवार को बस्ती दानिशमंदा का श्री गुरु रविदास नगर शहर का कोरोना का हॉट स्पाट बन गया है। एक ही परिवार से जुड़े तीन नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद इलाके में मरीजों की संख्या छह और जिले में 41 तक पहुंच गई है। घनी आबादी होने की वजह से इलाके में बीमारी के बढ़ते क्रम को लेकर लोगों में दहशत भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन, पुलिस व सेहत विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाके को सील कर दिया है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.