Categories: JalandharPunjab

जालंधर में एक और POSITIVE केस,अब तक कुल 5 मामले घर पर रहो स्वस्त रहो

जालंधर
ब्यूरो रिपोर्ट

जालंधर शहर में बीते दिन,निजात्म नगर क्षेत्र से एक महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को जिले में एक और पॉजिटिव केस मिला है। मरीज गोराया के गांव विरकां में दो दिन पहले मिले तीन पॉजिटिव केस मिले व्यक्तियों का रिश्तेदार है। नया मामला सामने आने से गांव दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर रखा है। इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इनमें चार गांव विरकां और एक जालंधर शहर के निजात्म नगर की महिला शामिल है।

निजात्म नगर की 70 वर्षीय महिला की भी हालत गंभीर होने की वजह से सीएमसी लुधियाना में वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने निजात्म नगर को सील कर दिया है लेकिन महिला के स्वजन घर में ताला लगाकर गायब हो गए हैं। महिला बीमार पड़ने से पहले पास के आश्रम में लंगर सेवा करने गई थी। इस कारण यह मामला भी बेहद गंभीर हो गया है।
गांव विरकां का नया मामला भी नवांशहर के पाठी से जुड़ा है। सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि नवांशहर के कोरोना वायरस संक्रमित पाठी के संपर्क में आने वाले उसके भतीजे के मित्र के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। सेहत विभाग की टीमों ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
बता दें कि नवांशहर के पठलावा गांव के संक्रमित बुजुर्ग के संपर्क में आने वाले अब तक करीब 23 व्यक्ति संक्रमित पाए जा चुके हैं। दो दिन पहले विरकां गांव में मिले जिले के पहले तीन पॉजिटिव केस भी पाठी के रिश्तेदार हैं और वह उसे देखने और उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वीरवार को गांव पठलावा का सरपंच भी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल चुकी है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.