जालंधर में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। पीएपी के गेट पर ड्यूटी दे रहे एएसआइ की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीएपी के गेट नंबर 3 पर एएसआइ परमजीत सिंह (55) ड्यूटी दे रहा था वहीं साथ में खड़े संतरी की कारबाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे एएसआइ परमजीत की आंख में जाकर लगी जो की सिर से पार हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसीपी कैंट मेजर सिंह व एसएचओ अजायब सिंह मौके पर हैं। परमजीत पीएपी के अंदर ही क्वार्टर में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.